फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Electoral stage set in Jagraon AAP MLA Sarabjit Kaur Manuke eyes hat-trick

जगरांव में बिछी चुनावी बिसात: आप विधायक सरबजीत कौर माणुके को हैट्रिक की आस, टिकट के लिए जोड़-तोड़ तेज

Fri, 18 Sep 2026 11:37 AM IST
Nivedita अतुल मल्होत्रा, संवाद, जगरांव
अतुल मल्होत्रा, संवाद, जगरांव Published by: Nivedita Updated Fri, 18 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

2022 के विधानसभा चुनाव में सरबजीत कौर माणुके ने 65,195 वोट हासिल कर 52.45 फीसदी वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की थी। अकाली दल के एसआर कलेर 25,539 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले 2017 में भी माणुके ने 61,521 वोट लेकर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Electoral stage set in Jagraon AAP MLA Sarabjit Kaur Manuke eyes hat-trick
जगरांव - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है लेकिन जगरांव में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं ने लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। कोई सड़क पर सफाई अभियान से जुड़ रहा है तो कोई धार्मिक समारोहों में लगातार उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। दावेदारों ने अपनी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी में दो बार की विधायक सरबजीत कौर माणुके तीसरी बार टिकट की दावेदारी के साथ हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस से पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, राजेशइंदर सिंह सिद्धू और पूर्व पार्षद रमेश सहोता मेशी टिकट के लिए दावेदारी मजबूत बता रहे हैं। भाजपा से गेजा राम और अजीत सिंह अखाड़ा दावेदारी जता रहे हैं। अकाली दल से एसआर कलेर को दावेदार माना जा रहा है। इस पार्टी से अभी दूसरा नाम चर्चा में नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय मुद्दे और चुनावी इतिहास
2022 के विधानसभा चुनाव में सरबजीत कौर माणुके ने 65,195 वोट हासिल कर 52.45 फीसदी वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की थी। अकाली दल के एसआर कलेर 25,539 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले 2017 में भी माणुके ने 61,521 वोट लेकर जीत हासिल की थी। वह जगरांव से विधानसभा चुनाव जीतने वाली पहली महिला विधायक बनी थीं। 1977 से 2017 तक हुए नौ विधानसभा चुनावों में अकाली दल ने पांच बार और कांग्रेस ने तीन बार जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में आम आदमी पार्टी ने दोनों पारंपरिक दलों को पछाड़ते हुए जगरांव सीट पर कब्जा किया। 1997 और 2002 में अकाली दल के भाग सिंह मल्ला लगातार दो बार जीते थे। 2007 में कांग्रेस के गुरदीप सिंह भैणी ने उन्हें हराकर उनकी संभावित हैट्रिक रोक दी थी। 2012 में एसआर कलेर ने कांग्रेस के इशार सिंह को महज 206 वोटों से हराकर बेहद कांटे का मुकाबला जीता था।

निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं स्थानीय मुद्दे
जगरांव की चुनावी राजनीति में इस बार स्थानीय मुद्दे निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। कमल चौक, दाना मंडी, नेहरू मार्केट और सब्जी मंडी रोड पर पानी की निकासी की समस्या लंबे समय से लोगों की परेशानी बनी हुई है। विकास कार्यों को लेकर लोगों की नाराजगी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

मौजूदा विधायक पानी की निकासी का वादा पूरा करने में असफल रही हैं। यह 2022 में जगरांव शहर का सबसे बड़ा मुद्दा था जिसको लेकर विधायक ने शपथ पत्र तक दिया था। जगरांव में बड़े अंतर से ज्यादा अहम अंतिम दौर की रणनीति और उम्मीदवार की व्यक्तिगत पकड़ रहती है। पंथक मुद्दों को लेकर पैदा हुए नए राजनीतिक समीकरण भी चुनावी हवा का रुख प्रभावित कर सकते हैं। असली लड़ाई टिकट मिलने के बाद शुरू होगी। जगरांव में उम्मीदवार की व्यक्तिगत पकड़, स्थानीय मुद्दे और वोटों का बंटवारा 2027 के चुनाव का परिणाम तय करने में सबसे बड़ा कारक बन सकते हैं।


कमल चौक में पानी की निकासी से मिलेगी जल्द निजात
आप विधायक सरबजीत कौर माणुके का कहना है कि उन्होंने इलाके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जो काम बच गए हैं उनको भी पहल के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। जहां तक कमल चौक में पानी की निकासी का मामला है, वहां पर भी लोगों को शीघ्र ही इस समस्या से निजात मिलेगी। इस काम के लिए 12 करोड़ रुपये पास हो चुके हैं, जल्द काम शुरू होगा। इसमें 10 करोड़ रुपये सरकार देगी जबकि 2 करोड़ नगर काउंसिल देगी। इसके अलावा भी लोगों की आम समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed