{"_id":"687f4e1fb3be53d32201c239","slug":"halwara-international-airport-inauguration-program-postponed-pm-narendra-modi-busy-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभी करना होगा इंतजार: हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित, सामने आया बड़ा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी करना होगा इंतजार: हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित, सामने आया बड़ा कारण
Tue, 22 Jul 2025 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:09 PM IST
सार
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बताया गया है कि फिलहाल 27 जुलाई को एयरपोर्ट उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हलवारा एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना में हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करना था। अभी इसके उद्घाटन की कोई अगली तारीख नहीं दी गई है लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बताया गया है कि फिलहाल 27 जुलाई को एयरपोर्ट उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित करने की वजह के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बिहार चुनाव और व्यस्त कार्यक्रमों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपलब्ध नहीं हैं, सूत्रों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: सैल्यूट: रिटायर्ड DIG...उम्र 87 साल, चंडीगढ़ की सड़कों पर सफाई करते हैं इंदरजीत सिद्धू, आनंद महिंद्रा भी हुए कायल
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित करने की वजह के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बिहार चुनाव और व्यस्त कार्यक्रमों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपलब्ध नहीं हैं, सूत्रों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सैल्यूट: रिटायर्ड DIG...उम्र 87 साल, चंडीगढ़ की सड़कों पर सफाई करते हैं इंदरजीत सिद्धू, आनंद महिंद्रा भी हुए कायल
विज्ञापन
Trending Videos
अभी उड़ानों के लिए तैयार नहीं एयरपोर्ट
दूसरी तरफ अभी तक एयरपोर्ट के कई ऐसे बेहद महत्वपूर्ण काम बाकी हैं जिन्हें मुकम्मल किए बगैर उड़ानें शुरू नहीं हो सकती। इस बारे में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी हैं। इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने में कम से कम 4 से 5 महीने का समय और लग सकता है। अमर उजाला के ये मुद्दा उठाने के बाद विभागीय रिपोर्ट्स पंजाब और केंद्र सरकार को भेजी गई हैं।एयरपोर्ट निर्माण और इसके संचालन को लेकर पिछले लंबे समय से प्रयासरत पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पिछले दिनों लुधियाना में 27 जुलाई के उद्घाटन कार्यक्रम की घोषणा की थी।
एयरपोर्ट पर कई काम हैं अधूरे
अभी तक एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन, एयरलाइन, हाउस कीपिंग, तकनीकी माहिर समेत जरूरी किसी भी विभाग की तैनाती नहीं की गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन की कोई टीम या प्रबंधक तक नहीं लगाया गया है। एयर इंडिया विस्तारा ने अभी तक कोई अनुसूची जारी नहीं की है।पंजाब पुलिस के एएसआई प्रेम सिंह की चार सदस्यीय सुरक्षा टीम ही एयरपोर्ट की सुरक्षा कर रही है। एयरपोर्ट पर पार्किंग बन चुकी है लेकिन किसी को ठेका आवंटित नहीं किया गया है। रेस्टोरेंट तो दूर कैंटीन तक नहीं है। रनवे एक्सपेंशन का काम चल रहा है, वैकल्पिक मार्ग निर्माणधीन है, सफाई बाकी है। जंगली घासफूस का एयरपोर्ट टर्मिनल के चारों और बिखराव है। इसे ही साफ करने में महीने से अधिक का समय और काफी मैन पावर की जरूरत है।