{"_id":"697c49f6eba67c0d670583e6","slug":"halwara-international-airport-pm-narendra-modi-inaugurate-virtually-on-february-1st-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: पीएम नरेंद्र मोदी एक फरवरी को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: पीएम नरेंद्र मोदी एक फरवरी को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, तैयारियां जोरों पर
Fri, 30 Jan 2026 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:34 AM IST
सार
हलवारा एयरपोर्ट परियोजना का लंबा इतिहास रहा है। 2022 से कई बार उद्घाटन स्थगित हुआ है। भूमि अधिग्रहण विवाद, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और रक्षा प्रतिष्ठानों के बीच समन्वय, अवसंरचना संबंधी अड़चनें और लंबित नियामक स्वीकृतियां प्रमुख बाधाएं रही हैं।
विज्ञापन
हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चल रहा काम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के एतिआणा में तैयार हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह भव्य होगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं की शुरुआत अभी कई महीनों बाद ही संभव है। हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पंजाब के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है जिसने वर्षों की प्रतीक्षा और चुनौतियों के बावजूद अपना रूप लिया।
हलवारा एयरपोर्ट को एचडब्ल्यूआर, आईसीएओ कोड वीआईएचएक्स और आयटा कोड प्रदान किया गया है। यह एयरपोर्ट बोइंग 737-700 और एयरबस 320 विमानों के लिए तैयार किया गया है। उद्घाटन और परिचालन प्रारंभ के बीच का अंतर तकनीकी औपचारिकताओं, सुरक्षा मंजूरी, कर्मचारियों की नियुक्ति और एयरलाइन शेड्यूलिंग पर निर्भर करेगा। पहले चरण में एयरइंडिया और विस्तारा द्वारा दिल्ली के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं, लेकिन तारीख और समय तय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
-प्रारंभिक उड़ान: अभी तय नहीं, पहले चरण में हलवारा–दिल्ली।
-विमान: बोइंग 737-700, एयरबस 320।

कई बार स्थगित हो चुका है उद्घाटन
हलवारा एयरपोर्ट परियोजना का लंबा इतिहास रहा है। 2022 से कई बार उद्घाटन स्थगित हुआ है। भूमि अधिग्रहण विवाद, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और रक्षा प्रतिष्ठानों के बीच समन्वय, अवसंरचना संबंधी अड़चनें और लंबित नियामक स्वीकृतियां प्रमुख बाधाएं रही हैं। हलवारा एयरपोर्ट से न केवल निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि लुधियाना और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आधुनिक विमानन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे मौजूदा हवाई अड्डों पर दबाव कम होगा और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अधिक सुविधा उपलब्ध होगी।उद्घाटन और उड़ान की स्थिति
-उद्घाटन: 1 फरवरी, वर्चुअल-प्रारंभिक उड़ान: अभी तय नहीं, पहले चरण में हलवारा–दिल्ली।
-विमान: बोइंग 737-700, एयरबस 320।