{"_id":"694eba127f94ae4e67007876","slug":"mans-body-found-in-park-murder-suspected-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-113566-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पार्क से मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पार्क से मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
Fri, 26 Dec 2025 10:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैर में बंधी रस्सी और मुंह पर खून के निशान
पुलिस नशे के कारण मौत की जता रही आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित एलआईजी फ्लैटों के पास बने पार्क में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पैर में रस्सी बंधी हुई थी और मुंह पर खून के निशान थे, जिसके चलते लोगों ने हत्या की आशंका जताई। सुबह पार्क में शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद किया। उसकी पहचान दिनेश कुमार निवासी गुरु अर्जुन देव नगर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक नशा करने का आदी था और आशंका है कि नशे की हालत में ठंड के कारण वहीं सो जाने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पार्क में अक्सर युवक बैठते हैं। रात को भी तीन-चार युवक वहां मौजूद थे, जिनमें दिनेश भी शामिल था। सुबह उसका शव मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और हत्या की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक एक पैर से अपाहिज था और पैर में रस्सी बंधी हुई थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है जो शनिवार तक लुधियाना पहुंचेंगे। उनके बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को स्पष्ट किया जाएगा।