फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   MP Rajinder Gupta meets Home Minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह से मिले सांसद राजिंदर गुप्ता: पंजाब में निवेश, रोजगार और युवाओं के भविष्य को लेकर मंथन

Fri, 16 Oct 2026 01:33 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 01:33 PM IST
सार

मुलाकात के दौरान सांसद राजिंदर गुप्ता ने वर्ष 2029 तक देश और विशेषकर पंजाब को नशामुक्त बनाने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का खुलकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नशों की समस्या पंजाब के भविष्य और युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
MP Rajinder Gupta meets Home Minister Amit Shah
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सांसद राजिंदर गुप्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सदस्य एवं पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल में शामिल होने के बाद गृह मंत्री के साथ यह उनकी पहली औपचारिक बैठक थी, जिसमें पंजाब के विकास, आर्थिक प्रगति और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्य रूप से पंजाब की विकास संबंधी प्राथमिकताओं, जनता की आकांक्षाओं, राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पंजाब के आर्थिक और सामाजिक विकास को तीव्र गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल और सकारात्मक संवाद बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन


नशामुक्त पंजाब के संकल्प को समर्थन
मुलाकात के दौरान सांसद राजिंदर गुप्ता ने वर्ष 2029 तक देश और विशेषकर पंजाब को नशामुक्त बनाने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का खुलकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नशों की समस्या पंजाब के भविष्य और युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। गुप्ता ने इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए भाजपा के ‘नशामुक्त पंजाब’ के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका और प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक मजबूती और निवेश पर जोर
राजिंदर गुप्ता ने कहा कि पंजाब के पास अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मजबूत उद्यमशीलता और मेहनतकश लोगों के दम पर देश के विकास में अहम भूमिका निभाने की अपार क्षमता है। इस क्षमता का भरपूर लाभ उठाने के लिए राज्य की आर्थिक नींव को मजबूत करना, नए निवेश को प्रोत्साहित करना, बुनियादी ढांचे का विस्तार करना और युवाओं के लिए सार्थक रोजगार के अवसर पैदा करना समय की मांग है।

बैठक में इस बात पर भी सहमति जताई गई कि पंजाब में आर्थिक पुनरुत्थान के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देना और उद्योग-अनुकूल माहौल तैयार करना जरूरी है। केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से जनकल्याण और विकास से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।


उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सदस्य होने के साथ-साथ राजिंदर गुप्ता प्रसिद्ध ट्राइडेंट समूह के संस्थापक चेयरमैन भी हैं। उन्हें उद्योग और सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव प्राप्त है। उन्होंने 1980 के दशक में अपनी उद्यमता की शुरुआत की थी और 1985 में अभिषेक इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में ट्राइडेंट समूह ने टेक्सटाइल, यार्न, पेपर, केमिकल और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्तमान में इस समूह की विनिर्माण इकाइयां पंजाब और मध्य प्रदेश में स्थित हैं और इसके उत्पाद वैश्विक बाजारों तक पहुंचते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed