फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Parmindra Jhota murder case: Demand for a CBI probe into the murder and the drug racket

परमिंद्र झोटा हत्याकांड : हत्या व नशा गिरोह की सीबीआई जांच की मांग

Sun, 18 Oct 2026 07:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 18 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Parmindra Jhota murder case: Demand for a CBI probe into the murder and the drug racket
6वें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं, 20 अक्तूबर को ग्रह मंत्री को मिलेगी इंसाफ कमेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। एंटी ड्रग टास्क फोर्स के कार्यकर्ता परमिंद्र सिंह झोटा की हत्या को लेकर मानसा में लोक रोष छठे दिन और तीखा हो गया है। छठे दिन भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया जिससे मानसा और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है। इंसाफ संघर्ष कमेटी ने केंद्र सरकार से परमिंद्र हत्याकांड और इसके पीछे नशा तस्करों व राजनीतिक गिरोह की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। कमेटी और परमिंद्र के अभिभावक 20 अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
धरने में पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और उत्तराखंड से भी लोग पहुंचे हैं। इन्साफ मोर्चे ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों, विधायकों या नेताओं से इस्तीफा देकर धरने में शामिल होने का एलान किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री मान को भी कुर्सी छोड़नी चाहिए, जैसे लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाता है। किसान जत्थेबंदियों ने मुल्जिम अश्वनी कुमार की जायदाद जब्त कर गरीबों में बांटने की मांग की है। इन्साफ कमेटी ने आज पंजाब भर में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों और सांसदों को लाहनती पत्र सौंपने की बात कही है। रविवार को धरने में उमड़ी भीड़ के कारण पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा बुलानी पड़ी। शहर को आने वाले रास्ते बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सिमरनजीत मान ने कहा कि नशा तस्करी कई राजनीतिक पार्टियों की सरकार के समय भी चलती रही है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर उगराहा ने कहा, नशे को खत्म करने के लिए इस गिरोह व गठजोड़ को बेनकाब करना जरूरी है नहीं तो परमिंद्र झोटा की शहादत व्यर्थ जाएगी।
विज्ञापन


परिवार की मांगें और प्रतिक्रिया
परमिंद्र झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा, हम केंद्र सरकार को मिलकर हत्याकांड व नशा गिरोह की साजिश व इसके गठजोड़ के अधीन चलते आ रहे नशा नेटवर्क की सीबीआई जांच करवाने की मांग करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि सीबीआई जांच के बिना नशा नेटवर्क को तोड़ा नहीं जा सकता। उनका मानना है कि पंजाब सरकार यह बिल्कुल भी नहीं कर सकती। परमिंद्र की पत्नी मनप्रीत कौर ने सिविल अस्पताल में जयकारे लगाए। झोटा की मां अमरजीत कौर ने मुख्यमंत्री मान पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ प्रदर्शन :
भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष केवल सिंह और इफको के अध्यक्ष जगदीप नकई ने परमिंद्र झोटा के कत्ल केस में इंसाफ के लिए काली पगड़ियां बांधीं। धरनाकारियों ने काली चुन्नियां लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामदग
परमिंद्र झोटा की हत्या के लिए अश्वनी कुमार द्वारा इस्तेमाल किया गया पिस्तौल पुलिस को झुनीर से बरामद हुआ है। एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि मुल्जिम वारदात को अंजाम देने के बाद पिस्तौल झुनीर में फेंक गया था। पुलिस ने वह पिस्तौल बरामद कर लिया है। एसएसपी ने यह भी बताया कि इस हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर जांच बैठाई गई है। कसूर सामने आने पर उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed