सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shiromani Akali Dal to hold rally in Jagraon on March 18 Sukhbir Badal

जगरांव से उठेगा सियासी तूफान: 18 मार्च को शिरोमणि अकाली दल की रैली, विरोधियों को चुनौती देंगे सुखबीर बादल

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

लुधियाना के जगरांव में 18 मार्च को शिअद की रैली होगी। रैली को लेकर कोर कमेटी सदस्य व हलका इंचार्ज एसआर कलेर की अगुवाई में शिअद की बैठक हुई। बैठक में कई बड़े नेता पहुंचे थे। 

Shiromani Akali Dal to hold rally in Jagraon on March 18 Sukhbir Badal
जगरांव में शिअद नेताओं की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जगरांव दाना मंडी में 18 मार्च को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) विशाल रैली करेगा। रैली में पार्टी प्रधान सुखबीर बादल शिरकत करेंगे। इस संबंध में कोर कमेटी सदस्य व हलका इंचार्ज एसआर कलेर की अगुवाई में शिअद की बैठक हुई। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के आगमन से पहले हलके में माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।

Trending Videos


बैठक में कलेर ने कार्यकर्ताओं को सीधा संदेश दिया कि अब वक्त आर-पार की लड़ाई का है। अकाली दल का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बताए कि पंजाब किस दिशा में जा रहा है और किस तरह मौजूदा सरकार ने जनता को गुमराह किया है। कलेर ने एलान किया कि 1 मार्च से हलके के हर गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा और 18 मार्च को दाना मंडी में ऐसी भीड़ उमड़ेगी जो पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि झूठे वादों और खोखले दावों के सहारे सत्ता हासिल की गई, लेकिन चार साल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास पटरी से उतर गया। वक्ताओं ने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और 18 मार्च की रैली उसी जनाक्रोश का बड़ा मंच बनेगी।

एसआर कलेर ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-हुक्म का एलान होगी। अब कार्यकर्ता मोर्चों पर डटकर खड़े होंगे और पंजाब की सियासत में नई लकीर खींचेंगे। उन्होंने दावा किया कि जगरांव की धरती से उठने वाली आवाज पूरे पंजाब में गूंजेगी और सत्ता के गलियारों तक सीधा संदेश पहुंचाएगी। बैठक में दविंदरजीत सिंह सिद्धू, परमिंदर सिंह चीमा, शिवराज सिंह, रणधीर सिंह चकर, कुलदीप सिंह गिद्दड़विड्डी, चरणजीत सिंह, रेशम सिंह मानूके, सुखदेव सिंह जग्गा काउंके, भिंदा सिविया, जट्ट ग्रेवाल, संदीप सिंह मल्ला, वरिंदरपाल सिंह पाली सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने एक स्वर में कहा कि 18 मार्च की रैली पंजाब की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित होगी और जगरांव से उठी लहर पूरे प्रदेश में बदलाव का बिगुल बजाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed