फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   16-year-old Jazmin Dhesi shot dead in Edmonton, Canada

Ludhiana News: कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय जैजमिन ढेसी की गोली मारकर हत्या

Tue, 18 Aug 2026 06:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 18 Aug 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
16-year-old Jazmin Dhesi shot dead in Edmonton, Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय जैजमिन ढेसी की गोली लगने से मौत हो गई है। यह घटना 16 अगस्त सुबह उत्तर-पूर्वी एडमंटन में हुई।
एडमंटन पुलिस सर्विस को सुबह करीब 6:50 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक जैजमिन की मौत हो चुकी थी और होमिसाइड यूनिट ने जांच शुरू कर दी है। परिवार ने उसकी पहचान जैजमिन ढेसी के रूप में की है और उसकी मां व छोटे भाई-बहनों के लिए ऑनलाइन आर्थिक सहायता अभियान भी शुरू किया है। पुलिस ने अभी तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया है।

एडमंटन में भारतीय समुदाय पहले भी हिंसक घटनाओं से गुजर चुका है। इसमें जुलाई में 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर और मार्च 2026 में 22 वर्षीय बिरिंदर सिंह की हत्या शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed