सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stray dog bit three-year-old girl child on head and face 35 stitches Ludhiana news

Punjab: आवारा कुत्ते ने तीन साल की मासूम को बुरी तरह नोचा, सिर-चेहरे से मांस अलग; 35 टांके लगे, हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Feb 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर और चेहरे पर 35 टांके लगे हैं। 

Stray dog bit three-year-old girl child on head and face 35 stitches Ludhiana news
अस्पताल में भर्ती बच्ची। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना के गोविंदगढ़ जुगियाना इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां गली में खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची चांदनी पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर और चेहरे को इतनी बुरी तरह नोचा कि वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। कुत्तों ने बच्ची सिर के बाल तक नोचकर उखाड़ दिए। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने शोर मचाया और कुत्ते को भगाया। गंभीर हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसके सिर और चेहरे पर करीब 35 टांके आए हैं।

Trending Videos


पीड़ित बच्ची के पिता चंदन ने बताया कि वह काम पर गए हुए थे, तभी उनकी पत्नी ने रोते हुए फोन कर घटना की जानकारी दी। चंदन के मुताबिक, बच्चे घर के बाहर गली में खेल रहे थे कि तभी अचानक एक खूंखार कुत्ते ने चांदनी पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर और मुंह को नोचना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक बच्ची बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बोले- शरीर से अलग हो चुका था मांस
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति को बेहद नाजुक बताया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुत्ते ने इतनी बेरहमी से हमला किया था कि शरीर के कई हिस्सों से मांस लटक रहा था। घाव इतने गहरे और जटिल थे कि टांके लगाना भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन बच्ची की गंभीर स्थिति और परिजनों की गुहार को देखते हुए करीब 35 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल मासूम का इलाज जारी है, लेकिन वह इस हादसे के बाद से गहरे सदमे में है।

परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, शेल्टर होम भेजने की मांग
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार और इलाके के निवासियों में नगर निगम के खिलाफ भारी रोष है। चंदन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में घूम रहे इन खूंखार कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए। परिजनों ने अपील की है कि इन आदमखोर हो चुके कुत्तों को शहर के नए बने शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए ताकि भविष्य में कोई और बच्चा इस तरह की दरिंदगी का शिकार न बने। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते नहीं जागा, तो इलाके में कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed