{"_id":"6af5a64d90a3ce04610649bb","slug":"strong-arrangements-in-punjab-for-chhath-puja-divers-and-sdrf-teams-will-be-deployed-at-the-ghats-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118904-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: छठ पूजा पर पंजाब में पुख्ता इंतजाम, घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर और एसडीआरएफ टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: छठ पूजा पर पंजाब में पुख्ता इंतजाम, घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर और एसडीआरएफ टीमें
Thu, 12 Nov 2026 05:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां ने सिधवां नहर व सतलुज दरिया का लिया जायजा
श्रद्धालुओं की मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार 15 नवंबर को होने वाली छठ पूजा के लिए मुस्तैद है, जिसका लक्ष्य प्रवासी परिवारों को घर जैसा माहौल देना है। वीरवार को कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां ने लुधियाना का दौरा किया।
उन्होंने पक्खोवाल रोड और लाडोवाल में सतलुज दरिया पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए। मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सीएम मान ने छठ पूजा के भव्य और सुरक्षित आयोजन के लिए विशेष बैठक की थी। उन्होंने पूरे राज्य के प्रशासन को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा से बचाना है। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि लुधियाना प्रशासन को घाटों की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। सुचारु यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जाएंगे।
सहायता और निगरानी
छठ पूजा के लिए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। श्रद्धालुओं और आयोजकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0161-2403100 भी जारी किया गया है। प्रशासन जरूरत के अनुसार जेसीबी मशीनें, पानी के टैंकर और तिरपाल भी उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल और डीसी हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रियों ने सभी परिवारों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।