{"_id":"69f0998803480ca3a203a238","slug":"young-boy-murder-in-ludhiana-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना में युवक की हत्या, तेजधार हथियारों से उतारा मौत के घाट; मोटर पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लुधियाना में युवक की हत्या, तेजधार हथियारों से उतारा मौत के घाट; मोटर पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
सीताराम इन दिनों मंडियाणी गांव में किसान सुखविंदर सिंह पुत्र पाला सिंह की मोटर पर काम कर रहा था और वहीं रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार रात सीताराम ने मोटर पर कुछ व्यक्तियों के साथ बैठकर शराब पी थी।
मोटर पर मिला शव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लुधियाना में थाना दाखा के गांव मंडियाणी में बाहरी राज्य के युवक का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक सीताराम (25) पुत्र वीरेंद्र ठाकुर मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले समय से पंजाब में मेहनत मजदूरी कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक सीताराम इन दिनों मंडियाणी गांव में किसान सुखविंदर सिंह पुत्र पाला सिंह की मोटर पर काम कर रहा था और वहीं रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार रात सीताराम ने मोटर पर कुछ व्यक्तियों के साथ बैठकर शराब पी थी। पुलिस को मौके से तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि सीताराम का कत्ल इन्हीं तेजधार हथियारों से ही किया गया है। पुलिस ने हथियार बरामद करके फॉरेंसिक जांच के लिये भेज दिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिये लुधियाना सिविल अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि सीताराम के साथ रात को कौन से लोगों ने शराब पी और कत्ल करने के बाद कहां फरार हुए। घटना की सूचना मिलते ही दाखा पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी करण संधू,थाना दाखा प्रभारी कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे का फोन आया था, जिसमें उसने बताया था कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल से शराब और स्टिंग पेय पदार्थों की खाली बोतलें भी मिली।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X