{"_id":"69f09a6467bb75e7a7038791","slug":"video-young-boy-murder-in-ludhiana-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में युवक की हत्या, मोटर पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में थाना दाखा के गांव मंडियाणी में बाहरी राज्य के युवक का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक सीताराम (25) पुत्र वीरेंद्र ठाकुर मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले समय से पंजाब में मेहनत मजदूरी कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक सीताराम इन दिनों मंडियाणी गांव में किसान सुखविंदर सिंह पुत्र पाला सिंह की मोटर पर काम कर रहा था और वहीं रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार रात सीताराम ने मोटर पर कुछ व्यक्तियों के साथ बैठकर शराब पी थी। पुलिस को मौके से तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि सीताराम का कत्ल इन्हीं तेजधार हथियारों से ही किया गया है। पुलिस ने हथियार बरामद करके फॉरेंसिक जांच के लिये भेज दिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिये लुधियाना सिविल अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि सीताराम के साथ रात को कौन से लोगों ने शराब पी और कत्ल करने के बाद कहां फरार हुए। घटना की सूचना मिलते ही दाखा पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी करण संधू,थाना दाखा प्रभारी कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे का फोन आया था, जिसमें उसने बताया था कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल से शराब और स्टिंग पेय पदार्थों की खाली बोतलें भी मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।