सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Major Tragedy in Punjab Bus Carrying Devotees Overturns in Fatehgarh Sahib many Died

पंजाब में भीषण हादसा: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, आठ की माैत; आनंदपुर साहिब से लाैट रहे थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 15 Apr 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार

देर रात हुए हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। 

Major Tragedy in Punjab Bus Carrying Devotees Overturns in Fatehgarh Sahib many Died
फतेहगढ़ साहिब से हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में आठ लोगों की माैत हो गई है।
Trending Videos


एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चुन्नी मरांडा रोड पर एक हादसा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बस पलटी हुई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जो मेन माजरी से गुरुद्वारा साहिब, फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे... लोग बता रहे हैं कि नीचे से एक ज़ोरदार आवाज़ आई, जैसे एक्सेल टूट गया हो। इसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। 20 लोग अस्पताल में हैं। एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है... इसके बाद जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, हम करेंगे।

बैसाखी मेले से लाैट रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले गए थे। फतेहगढ़ साहिब के एसपी शुभम अग्रवाल के अनुसार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव मैन माजरी में इस घटना से गहरा दुख है, क्योंकि एक ही गांव के कई लोगों की जान चली गई। कुछ परिवारों ने अपने एक से अधिक सदस्यों को खो दिया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया है। स्थानीय विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने हादसे पर शोक जताया है।  

एडवोकेट धामी ने हादसे पर दुख जताया

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने फतेहगढ़ साहिब में हुए हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया है। एडवोकेट धामी ने कहा कि इस भयानक हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिवारों के लिए यह बहुत दुख की घड़ी है।

उन्होंने भगवान से दिवंगत हुए श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की। एडवोकेट धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ है और पीड़ितों की हर मुमकिन मदद की जाएगी।
 

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। वड़िंग ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बस्सी पठाना के पास हुए दुखद बस हादसे से मैं बहुत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वाहेगुरु इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें। 

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने भी श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
 
उन्होंने कहा कि बैसाखी के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक दुखद बस दुर्घटना में हुई मृत्यु के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं वाहेगुरु से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को चिर शांति प्रदान करें, शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed