{"_id":"6a85ea06019974e8a20b5ab1","slug":"man-murders-own-brother-over-property-dispute-in-jalandhar-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी: संपत्ति विवाद में सगे भाई की हत्या, आरोपी ने पत्नी संग वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी: संपत्ति विवाद में सगे भाई की हत्या, आरोपी ने पत्नी संग वारदात को दिया अंजाम
Wed, 19 Aug 2026 11:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:08 PM IST
सार
संपत्ति विवाद को लेकर जालंधर में आरोपी ने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। थाना सदर क्षेत्र के धर्मपुरा आबादी (खांबड़ा) में बड़े भाई ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने 35 वर्षीय विकलांग छोटे भाई पर तेजधार हथियार, डंडों और ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक टहिल दास का अपने बड़े भाई सोहांग उर्फ भोला के साथ घरेलू संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सोहांग व उसकी पत्नी कमलजीत कौर ने कथित तौर पर टहिल दास पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की बुजुर्ग मां हरबंस कौर के बयानों के आधार पर थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। एडीसीपी-2 माधवी शर्मा के अनुसार, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना डंडा, टूटी हुई करद (तेजधार हथियार), खून लगी सीमेंट की ईंट और ऑटो रिक्शा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन