सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Misdeed with 12 year old girl in Bathinda

Punjab: जिसे नाना बोलती थी बच्ची उसी ने बनाया हवस का शिकार, नशा देकर किया गंदा काम; दो साल तक करता रहा शोषण

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 May 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के बठिंडा में एक 50 साल के शख्स ने अपनी 12 साल की बच्ची का दो साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोपी सौतेला नाना था। उसने बच्ची को पहले नशे का आदी बनाया और फिर दो साल तक अपनी हवस मिटाता रहा। 

Misdeed with 12 year old girl in Bathinda
सौतले नाना ने 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी ही 12 साल की सौतेली दोहती के साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। सामाजिक संगठन के हस्तक्षेप और विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
Trending Videos


पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची को नशे का आदी बनाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। 26 अप्रैल को जब मां ने अपनी बेटी को नशीला कैप्सूल खाते देखा और उससे सख्ती से पूछताछ की, तो बच्ची ने रोते हुए सारी सच्चाई बता दी। बच्ची ने खुलासा किया कि पिछले दो साल से उसके साथ गलत काम किया जा रहा था। इसके बाद मां तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मां ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिसकर्मी शिवराज ने उन्हें डराया और सादे कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। मां के मुताबिक, बाद में उसे पता चला कि पुलिस इसे 'समझौता' बता रही है। इसके बाद 'जस्टिस फॉर ऑल ऑर्गनाइजेशन' ने मामले में दखल दिया, तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया।

एसएचओ कैनाल हरजोत सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed