सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Misdeed with 15 year old in amritsar

किशोरी के साथ गैंगरेप: बहाने से ले गया आरोपी, तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म; पिता को वीडियो देख पता चला

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 04 May 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी किशोरी को बहाने से अपने साथ ले गया था और अपने दो साथियों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। 

Misdeed with 15 year old in amritsar
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर में 15 साल की लड़की के साथ तीन लड़कों ने गैर कुदरती दुष्कर्म किया। फिर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। थाना राजासांसी की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
Trending Videos


पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पति को किसी ने वीडियो दिखाई। वीडियो में उनकी 15 साल की बेटी के साथ लड़के दुष्कर्म कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने जब अपनी बेटी से पूछा तो उनकी बेटी ने बताया कि 25 अप्रैल को गुरुनूर सिंह उसे खेलने के बहाने अपने घर ले गया। वहां पर पहले से ही दिलप्रीत सिंह और गुरु मेहर सिंह मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ गैर कुदरती रेप किया। रेप की वीडियो बनाई और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी वीडियो को वायरल कर देंगे। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाना राजासांसी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, युवक पर मामला दर्ज

पठानकोट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में नाबालिग की मां ने कहा कि 30 अप्रैल को जब उसकी लड़की घर पर अकेली थी तो वह काफी घबराहट में थी। पूछने पर उसने बताया कि गुरप्रीत सिंह एक वर्ष से उसका पीछा करके परेशान करता था। गुरप्रीत सिंह 6 मार्च को उससे कहने लगा कि मैंने तुम्हारे साथ दोस्ती करनी है और वह उसे अपने घर लेकर चला गया। वहां पर गुरप्रीत ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद युवक ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली। बाद में गुरप्रीत उसे अश्लील फोटो भेज डराने लगा और उससे कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर उक्त आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed