सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15-year-old youth hangs himself; police investigating.

Mohali News: 15 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
15-year-old youth hangs himself; police investigating.
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग प्रवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोनू (15) पुत्र राम दयाल निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मोनू करीब ढाई महीने पहले ही उत्तर प्रदेश से भबात आया था और यहां किराए के मकान में रह रहा था। उसके पास ही परिवार के अन्य रिश्तेदार भी निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीती रात पड़ोसियों ने किसी काम के सिलसिले में मोनू के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं आया तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने कमरे के ऊपर बने रोशनदान से अंदर झांककर देखा, जहां मोनू का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed