{"_id":"6a305fd943088409cb05de1b","slug":"31-municipal-council-councillors-await-powers-development-works-grind-to-a-halt-mohali-news-c-71-1-mli1017-143653-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर परिषद के 31 पार्षद शक्तियों के इंतजार में, विकास कार्यों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर परिषद के 31 पार्षद शक्तियों के इंतजार में, विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद के 31 नवनिर्वाचित पार्षदों को दो हफ्तों से अधिक समय बाद भी काम करने की शक्तियां नहीं मिली हैं। चुनाव नतीजे 29 मई को घोषित हुए थे। इसके कारण सड़क निर्माण, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी विकास कार्य रुके हुए हैं। लोग अपनी शिकायतों के लिए पार्षदों के पास जा रहे हैं, जहां उन्हें बताया जा रहा है कि अभी शक्तियां नहीं मिली हैं। इन पार्षदों को अभी तक संविधान की शपथ नहीं दिलाई गई है। यह कामकाज की शक्तियां मिलने से पहले अनिवार्य है। अधिकारियों ने नगर परिषद के नए प्रधान के चुनाव के लिए कोई बैठक भी नहीं बुलाई है। 2021 में चुने गए पार्षदों का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो गया था।
6 अप्रैल की समय सीमा समाप्त होने के बाद से लोगों को सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए गजटेड अधिकारियों के पास जाना पड़ रहा है। कई परियोजनाएं भुगतान जारी न होने के कारण अधर में लटकी हुई हैं। इससे जीरकपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। कुछ पार्षद अपने रसूख के बल पर छोटे-मोटे काम करवा रहे हैं। लेकिन बड़े पैमाने पर विकास कार्य रुके हुए हैं।
आम आदमी पार्टी के पास बहुमत
जीरकपुर नगर परिषद के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल को छह, भाजपा को चार और कांग्रेस को चार सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी के पास विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की वोट मिलाकर 17 का बहुमत है। इससे पार्टी को अपना प्रधान चुनने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
प्रधान पद को लेकर खींचतान
आम आदमी पार्टी के भीतर प्रधान बनने को लेकर पार्षदों में जोर आजमाइश चल रही है। हालांकि, कोई भी पार्षद खुलकर अपना नाम सामने नहीं ला रहा है। शिअद, भाजपा और कांग्रेस भी नए प्रधान के चुनाव पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा जल्द ही प्रधान के चुनाव और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने की उम्मीद है।
मेरे पास लोग सरकारी दस्तावेजों से जुड़े लोग हस्ताक्षर करवाने आते हैं तो उनको अधिकारियों के पास भेज देता है। क्योंकि पार्षद तो बन गए, लेकिन संविधानिक शक्तियां मिलना अभी बाकी है। - सुमन सेन, पार्षद, वार्ड-6
क्षेत्र में अधिकतर विकास कार्य ऐसे हैं, जो अभी होने बाकी है। इसलिए मुझे भी पंजाब सरकार द्वारा जारी होने वाली नोटिफिकेशन का इंतजार है। इसके बाद विकास कार्यों में तेजी ला दी जाएगी। -नछतर सिंह, पार्षद, वार्ड-27
मेरे पास लोगों के दस्तावेजों की फाइलों की संख्या बढ़ती जा रही है और पंजाब सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द नोटिफिकेशन को जारी करके पार्षदों को शक्तियां प्रदान की जाए। - गुरसेवक सिंह पुनिया, पार्षद, वार्ड-11
मेरी ओर से क्षेत्र के अंदर साफ सफाई के कामों को करवाया जा रहा है, ताकि आने वाले बरसाती सीजन दौरान जलभराव न हो। इसके अलावा नया काम शुरू करवाने के लिए हाउस की बैठक होना जरूरी है। - वरिन्दर कौर, पार्षद, वार्ड-12
अभी पंजाब सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ, इसलिए नए पार्षदों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पार्षदों को सबसे पहले शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद नए प्रधान को चुनने के लिए बैठक रखी जाएगी। -परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद