सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Admission process begins at Government College, Mohali.

Mohali News: सरकारी कॉलेज मोहाली में दाखिला प्रक्रिया शुरू

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Admission process begins at Government College, Mohali.
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा पोर्टल पर पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करा चुके विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे छात्र अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आगामी चरण में पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद नए विद्यार्थियों को भी आवेदन और दाखिले का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में सरकारी कॉलेज, मोहाली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी कोर्सों की कुल 1513 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सरकारी कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की अध्यापक आरती बख्शी ने बताया कि पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करा चुके विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। बाद में पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी आवेदन और प्रवेश का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।



यूजी कोर्स और सीटें
बीए – 600 सीटें
बीकॉम (मॉर्निंग) – 138 सीटें
बीसीए (मॉर्निंग) – 115 सीटें
बीएससी मेडिकल – 50 सीटें
बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी – 50 सीटें
बीबीए (ऑनर्स) – 50 सीटें
डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन – 100 सीटें
बीएससी नॉन-मेडिकल – 50 सीटें
बीएससी नॉन-मेडिकल विद कंप्यूटर साइंस – 50 सीटें
कुल यूजी सीटें : 1153

बॉक्स
पीजी कोर्स और सीटें
एमएससी केमिस्ट्री – 40 सीटें
एमएससी मैथेमेटिक्स – 40 सीटें
एमएससी आईटी – 40 सीटें
एमएससी आईटी (लेटरल एंट्री) – 40 सीटें
एमए इंग्लिश – 40 सीटें
एमए फाइन आर्ट्स – 40 सीटें
एमए पंजाबी – 40 सीटें
पीजीडीसीए – 80 सीटें
कुल पीजी सीटें : 360
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed