सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aerobin composter installed at Sushma Crescent; becomes the first society to adopt the new technology.

Mohali News: सुषमा क्रिसेंट में एरोबिन कंपोस्टर स्थापित, नई तकनीक अपनाने वाली बनी पहली सोसाइटी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Aerobin composter installed at Sushma Crescent; becomes the first society to adopt the new technology.
विज्ञापन
जीरकपुर। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 एक अप्रैल से लागू हो गए हैं। इन नियमों का पालन कर जीरकपुर की सुषमा क्रिसेंट सोसाइटी में एक पेटेंटेड एरोबिन कंपोस्टर लगाया है। इसके साथ ही यह जीरकपुर की पहली हाउसिंग सोसाइटी बन गई है जिसने इस नई तकनीक को अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, हाउसिंग सोसाइटी, होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज पैलेस जैसे बड़े पैमाने पर कचरा पैदा करने वालों को अपने स्तर पर ही कचरे का निपटान करना होगा। स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी कार्यक्रम समन्वयक सुखविंदर सिंह देओल ने सुषमा क्रिसेंट सोसाइटी के निवासियों को यह जानकारी दी।

यह कंपोस्टर ऑर्गेनिक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए स्थापित किया गया है। इसे आईपीसीए की तकनीकी सलाह और सहयोग से लगाया गया है। आईपीसीए ने टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दिया है। इंस्टॉलेशन के समय सुखविंदर सिंह देओल ने सुषमा क्रिसेंट की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां साफ़-सुथरा और हरा-भरा भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। देओल ने कहा कि सुषमा क्रिसेंट की यह पहल बाकी हाउसिंग सोसाइटियों के लिए भी एक मिसाल साबित होगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 का पालन करना अनिवार्य है। यह नई तकनीक कचरा प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed