सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP leaders hold meeting in Punjab regarding Amit Shah's Moga rally

Mohali News: पंजाब में अमित शाह की मोगा रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने की मीटिंग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders hold meeting in Punjab regarding Amit Shah's Moga rally
विज्ञापन
कुराली। पंजाब के मोगा में 14 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली विशाल रैली को लेकर भाजपा के सीनियर नेता रणजीत सिंह गिल ने मंडल माजरी में मीटिंग की। मंडल प्रधान पंडित मोहित कुमार के नेतृत्व में हुई इस मीटिंग में बडी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा की मोगा में होने वाली विशाल रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए नींव पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस समय आप पार्टी की घटिया कारगुजारी से बुरी तरह से त्रस्त है। आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर वोटें लेकर पंजाबियों के साथ धोखा किया है। उनकी सभी गारंटीया फेल हो रही है। पंजाब की सत्ता में होने के बावजूद भी पंजाब में नशा अपनी चरम सीमा पर है और पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह से फेल हो गई है तथा पंजाब में असुरक्षा का महौल बना हुआ है। रणजीत सिंह गिल ने कहा कि मोगा रैली को लेकर पंजाब की जनता में काफी उत्साह है और लाखों की संख्या में लोग इस रैली में शामिल होंगे। इस मौैके परमिंदर सिंह बराड़, जनरल सेक्रेटरी भाजपा पंजाब और विनीत जोशी भी मौजूद थे। इस मौके गांव वासियों ने भाजपा नेताओं को सम्मानित भी किया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed