फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Canter driver nabbed with 15 kg of poppy husk.

Mohali News: 15 किलो भुक्की समेत कैंटर चालक काबू

Thu, 24 Sep 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Canter driver nabbed with 15 kg of poppy husk.
लालड़ू। पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव झरमड़ी के नजदीक नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर से 15 किलो भुक्की-चूरा-पोस्त बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह निवासी गांव चुन्नी कलां, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। एएसआई गौरव शर्मा के अनुसार पुलिस पार्टी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंबाला की तरफ से आए कैंटर चालक ने पुलिस को देखकर वाहन पीछे मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने कैंटर रोककर तलाशी ली तो एक थैले से 15 किलो भुक्की-चूरा-पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed