सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against three youths for holding a foreign woman captive and raping her.

Mohali News: विदेशी युवती से बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, तीन युवकों पर मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three youths for holding a foreign woman captive and raping her.
विज्ञापन
खरड़। सिटी पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर विदेशी युवती के साथ दुष्कर्म करने, बंदी बनाकर पीटने के आरोप में तीन विदेशी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिये बयानों में विदेशी युवती ने बताया कि वह मेडीकल वीजा पर भारत आई थी। उसने बताया कि पिछले साल अमारिया ग्रीन में उसकी मुलाकात मार्क टैरीबे विलसन, थोमस और हशैल निवासी लाइबेरिया से हुई थी। इसमें बाद वह सभी इकट्ठे दर्पण ग्रीन खरड़ में रहने लगे।

उसने बताया कि इसी दौरान उसका दोस्त मार्क टैरीबे विलसन उसे कोई नशीला पदार्थ लस्सी में मिला कर पिला देता और उसके साथ संबंध बनाने लगा। उसने बताया कि इसके बाद विलसन अपने दो दोस्तों थोमस और हशैल के साथ मिलकर संबंध बनाने लगे। उसने बताया विलसन उसे निकोटीन नामक दवाई लस्सी में मिला कर देता है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध कर शोर मचाना शुरू किया तो तीनों आरोपियों ने उसे बांधना शुरू कर दिया। इसके बाद जब वह ज्यादा शोर मचाने लगी तो आसपास के पड़ोसियों ने इसकी शिकायत की। इसके बाद तीनों उसे गांव सहौड़ा में एक कमरे में ले गये, जहां उसे तीन दिन तक कमरे की बालकनी में भूखा प्यासा बांध कर रखा गया। उसने बताया कि ज्यादा शोर मचाने पर तीनों आरोपी मोमबत्ती जगा कर उसकी टांगों और बांहों पर गर्म मोम गिराते थे, जिसकी फोटो भी वह पेश कर देगी। पीड़िता ने बताया कि जब उसने गांव सहौड़ा में शोर मचाना बंद नही किया तो वहां के लोगों ने इकट्ठे होकर उक्त तीनों आरोपियों को पूछा कि क्या बात हो गई है, घर में कौन रोता है, जिस पर आरोपियों ने किसी के रोने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह किसी तरह उनके चंगुल से अपने आप को छुड़वा कर भागने लगी तो आरोपी हशैल ने उसे पकड़ लिया और उसको बुरी तरह पीटा। इसके बाद तीनों आरोपी उसे गांव सहौड़ा से ऑटो रिक्शा में बैठाकर दर्पण सिटी में छोड़कर चले गये। उस समय वह बेहोशी की हालत में थी और उसे कुछ याद नही था। इसके बाद एक एनजीओ की मदद से वह पुलिस थाने में पहुंची और अपनी भाषा में सब कुछ बताया जिसका पंजाबी अनुवाद करके उक्त एनजीओ के प्रतिनिधि ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयानों पर मार्क टैरीबे विलसन, थोमस और हशैल निवासी लाइबेरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed