{"_id":"69cedb107b74dd19650be4e2","slug":"demand-to-start-city-bus-service-between-mohali-kharar-zirakpur-and-derabassi-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140870-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली, खरड़, जीरकपुर और डेराबस्सी के बीच सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली, खरड़, जीरकपुर और डेराबस्सी के बीच सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर और आसपास के इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए, सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पंजाब जल सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल सिंह चीमा को एक पत्र लिखकर मोहाली, खरड़, जीरकपुर और डेराबस्सी के बीच सिटी बस सेवा जल्द शुरू करने की अपील की है। डॉ. आहलूवालिया ने बताया कि इस क्षेत्र में हजारों विद्यार्थी, कर्मचारी और मजदूर रोजाना यात्रा करते हैं, और उन्हें परिवहन की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिटी बस सेवा के शुरू होने से लोगों को सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन मिलेगा, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और ट्रैफिक जाम तथा प्रदूषण में भी कमी आएगी।
तेजी से बढ़ती आबादी के मद्देनजर सिटी बस सेवा की जरूरत
आहलूवालिया ने कहा कि मोहाली क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यातायात की बढ़ती समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, यहां एक संगठित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की आवश्यकता है। इससे क्षेत्रीय शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। आहलूवालिया ने सरकार से उम्मीद जताई कि इस मांग पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही परिवहन समस्याओं का समाधान हो सके।
Trending Videos