फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hockey Asian Champions Trophy Mohali India Korea semi-final

मोहाली में हॉकी का महा-रोमांच आज से: खेले जाएंगे तीन अहम मुकाबले, शाम को सेमीफाइनल में कोरिया से भिड़ेगा भारत

Wed, 04 Nov 2026 09:28 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Wed, 04 Nov 2026 09:28 AM IST
सार

खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, खेल निदेशक अभिजीत कपलिश, उपायुक्त कोमल मित्तल, एसएसपी वरुण शर्मा और नगर निगम आयुक्त संदीप सिंह गाढ़ा ने स्टेडियम का जायजा लिया।

विज्ञापन
Hockey Asian Champions Trophy Mohali India Korea semi-final
फेज-9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में प्रेक्टिस करते जापान के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैदान पर हॉकी का जोश, दर्शकों की तालियां और पंजाब की संस्कृति का रंग, मोहाली का हॉकी स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के रोमांच के लिए तैयार है। नौवीं हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब के तहत बुधवार को तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें भारत और कोरिया के बीच शाम सात बजे होने वाला सेमीफाइनल सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और फाइनल में जगह बनाने की जंग देखने के लिए दर्शक निशुल्क स्टेडियम पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, खेल निदेशक अभिजीत कपलिश, उपायुक्त कोमल मित्तल, एसएसपी वरुण शर्मा और नगर निगम आयुक्त संदीप सिंह गाढ़ा ने स्टेडियम का जायजा लिया। इस दौरान हॉकी इंडिया के निदेशक विक्रमपाल सिंह और बीएन भूषण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशुल्क पास से मिलेगी एंट्री
अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आनंद लेने के लिए दर्शक www.ticketgenie.in पर निशुल्क डिजिटल प्रवेश पास बुक कर सकते हैं। पहले मैच से दो घंटे पहले स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे। खिलाड़ियों और वीवीआईपी के लिए गेट नंबर-1, ईस्ट, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के दर्शकों के पैदल प्रवेश के लिए गेट नंबर-2, वैध कार पास वाले मेहमानों के लिए गेट नंबर-3 और मीडिया कर्मियों के लिए गेट नंबर-4 निर्धारित किया गया है।

हॉकी के साथ पंजाबी रंग भी
दर्शकों को पंजाब की ग्रामीण संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए स्टेडियम में साडा पिंड तैयार किया गया है। यहां पारंपरिक ग्रामीण जीवनशैली की झलक देखने को मिलेगी। दस खाद्य स्टॉलों वाला फूड कोर्ट भी दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा। चार नवंबर को प्रसिद्ध गायक की लाइव प्रस्तुति खेल के रोमांच में संगीत का तड़का लगाएगी।


आज के तीन बड़े मुकाबले
दोपहर 2 बजे: चीन बनाम बांग्लादेश, पांचवें और छठे स्थान के लिए।
शाम 4:30 बजे: जापान बनाम मलेशिया, सेमीफाइनल।
शाम 7 बजे: भारत बनाम कोरिया, सेमीफाइनल।

5 नवंबर को कांस्य और स्वर्ण की जंग
चैंपियनशिप के अंतिम दिन पांच नवंबर को कांस्य पदक और ग्रैंड फाइनल के मुकाबले होंगे। इन्हीं से टूर्नामेंट की अंतिम तस्वीर साफ होगी और एशियाई चैंपियन का फैसला होगा। पंजाब सरकार ने हॉकी प्रेमियों और आम जनता से स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed