सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   IT engineer critically injured in parking dispute; case registered against two unidentified persons.

Mohali News: पार्किंग विवाद में आईटी इंजीनियर गंभीर घायल, दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
IT engineer critically injured in parking dispute; case registered against two unidentified persons.
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में हुए विवाद के दौरान एक आईटी इंजीनियर को कथित तौर पर धक्का देने का मामला सामने आया है। धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर कार सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रिब्यून परिवार सोसायटी निवासी मनु कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति कुमार सनंद, जो घर से आईटी इंजीनियर के रूप में कार्य करते हैं, 5 जून को अपने दोस्तों के साथ एक क्लाइंट मीटिंग के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर उन्होंने उनके दोस्तों से संपर्क किया। अगले दिन सुबह जब कुमार सनंद घर पहुंचे तो उनकी हालत सामान्य नहीं थी और वह किसी से बातचीत करने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार बाद में उनके दोस्तों ने बताया कि 5 जून की शाम पटियाला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन के दौरान कुमार सनंद पार्किंग क्षेत्र में गए थे। वहां खड़ी एक काले रंग की क्रेटा कार में बैठे व्यक्तियों में से एक ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह पीछे की ओर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद होश आने पर उनके मित्र उन्हें अपने साथ ले गए। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें जीरकपुर के एक निजी अस्पताल, फिर जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ और बाद में फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार नंबर PB-70K-1707 में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना जीरकपुर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed