फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man Died in Mohali in accident

मोहाली में हादसा: फॉर्च्यूनर ने मोटरसाइकिल को 60 मीटर तक घसीटा, गंभीर रूप से घायल युवक की मौत

Mon, 26 Oct 2026 09:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Mon, 26 Oct 2026 09:06 AM IST
सार

संदीप के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे संदीप मोटरसाइकिल से सेक्टर-68 की ओर से बुड़ैल जेल रोड की तरफ जा रहा था। जब संदीप सेक्टर-68 और 69 की विजिलेंस लाइटों को पार करने लगा तो कुंभड़ा चौक की ओर से आ रही सफेद फॉर्च्यूनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Man Died in Mohali in accident
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मोहाली सेक्टर-68 और 69 की विजिलेंस लाइटों के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार संदीप कुमार की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार बाइक और संदीप को करीब 50 से 60 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। गंभीर रूप से घायल संदीप को राहगीर फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि चालक संदीप को घायल हालत में छोड़कर कार समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में संदीप के भाई मनजीत सिंह निवासी रायपुर खुर्द, चंडीगढ़ ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे संदीप मोटरसाइकिल से सेक्टर-68 की ओर से बुड़ैल जेल रोड की तरफ जा रहा था। वह अपने दोस्त प्रदीप के साथ दूसरी बाइक पर उसके पीछे चल रहा था। मनजीत के अनुसार, जब संदीप सेक्टर-68 और 69 की विजिलेंस लाइटों को पार करने लगा तो कुंभड़ा चौक की ओर से आ रही सफेद फॉर्च्यूनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मनजीत ने बताया कि टक्कर से संदीप के शरीर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोटें आईं और उसका पैर बाइक में फंस गया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा भी टूट गया। मनजीत के अनुसार, वह अस्पताल का खर्च जुटाने घर गया था। लौटने पर उसे भाई की मौत का पता चला। उसने दावा किया कि सामने आने पर वह कार चालक की पहचान कर सकता है। थाना फेज-8 के जांच अधिकारी एएसआई परवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed