Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali to host a grand spectacle of Asian hockey; powerhouse teams to clash for medals

Mohali News: मोहाली में सजेगा एशियाई हॉकी का महाकुंभ, पदक के लिए भिड़ेंगी दिग्गज टीमें

Sun, 01 Nov 2026 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mohali to host a grand spectacle of Asian hockey; powerhouse teams to clash for medals
मोहाली। एशियाई हॉकी की बादशाहत की जंग अब निर्णायक दौर में पहुंचने जा रही है। मैदान पर गोल की बरसात, खिलाड़ियों की रफ्तार और पदक जीतने का जुनून देखने के लिए मोहाली तैयार है। फेज-9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 4 और 5 नवंबर को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 के सेमीफाइनल और खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में एशिया की शीर्ष टीमें चैंपियन बनने के लिए पूरा दमखम लगाएंगी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर के इन मुकाबलों को लेकर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करीब 13 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। खास बात यह है कि हॉकी प्रेमियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। दर्शक टिकटजिनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पसंद के मैचों के लिए डिजिटल पास हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को खेल सचिव वरुण रुजम, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, मेयर सरबजीत सिंह समाना और उपायुक्त कोमल मित्तल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा, यातायात, खिलाड़ियों की सुविधाओं और दर्शकों के बैठने सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में दिखेगा असली दमखम
4 नवंबर को दोपहर दो बजे पांचवें और छठे स्थान की टीम के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 4:30 और 7 बजे दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। 5 नवंबर को शाम 4:30 बजे कांस्य और शाम 7 बजे स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबला होगा।

खेल के साथ दर्शकों को पंजाबी संस्कृति, लाइव गायन, साडा पिंड और फूड कोर्ट का आनंद भी मिलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि यह आयोजन मोहाली में हॉकी के प्रति उत्साह को नई ऊंचाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed