{"_id":"61479c308ebc3ee53002866d","slug":"one-more-person-died-of-corona-in-six-days-three-got-infected-mohali-news-pkl4273396109","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत, तीन हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत, तीन हुए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमित होने वालों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसी बीच रविवार को एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। यह एक हफ्ते में दूसरी मौत है। इस दौरान जहां तीन लोग संक्रमित हुए, वहीं 6 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण मुहिम मुफ्त चलाई जा रही है। 18 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं।
जानकारी के मुताबिक रविवार को जिस व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है उसके बारे में जिला प्रशासन की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। जबकि संक्रमित हुए मरीजों में घडुुआं का एक और मोहाली शहरी इलाके के दो केस शामिल थे। वहीं, जिले में अब तक 68,694 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और इनमें से 67,595 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी केवल 37 केस ही सक्रिय हैं। जबकि अभी तक 1062 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X