फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Congress in-charge Bhupesh Baghel in Mohali update

Mohali: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल बोले-आप को कांग्रेस ही हरा सकती है, किया एकजुटता का दावा

Sat, 01 Aug 2026 07:38 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Sat, 01 Aug 2026 07:38 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Punjab Congress in-charge Bhupesh Baghel in Mohali update
मोहाली पहुंचे भूपेश बघेल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने दावा किया है कि आप को हराने की क्षमता केवल कांग्रेस के पास है। मोहाली पहुंचे बघेल ने कहा कि पंजाब की जनता भरोसेमंद और जनहितैषी सरकार के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, आप, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और वारिस पंजाब दे के बीच मुकाबला होगा, लेकिन आप को हराने की क्षमता केवल कांग्रेस के पास है।
विज्ञापन


बघेल कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से लोग पूरी तरह निराश हो चुके हैं और बदलाव चाहते हैं। बघेल ने कहा कि कांग्रेस का जनता की सेवा और पंजाब में अमन-शांति बहाल करने का गौरवशाली इतिहास रहा है। 
विज्ञापन


एकजुटता का दावा
उन्होंने दावा किया कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सभी अंदरूनी मुद्दों का समाधान हो चुका है। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि आप और भाजपा के बीच अंदरूनी समझौता है। उन्होंने दावा किया कि आप गुजरात में भाजपा विरोधी वोट बांटने का काम करती है, जबकि पंजाब में भाजपा, आप को फायदा पहुंचाती है। शिक्षा मंत्री द्वारा पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि यह आप के पुराने रुख के विपरीत है। वड़िंग ने यह भी दावा किया कि करीब 50 आप विधायक पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं और उचित समय का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed