फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal mining exposed in Samgauli; case registered against unknown persons

Mohali News: समगौली में अवैध खनन का खुलासा, अज्ञात पर मामला दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining exposed in Samgauli; case registered against unknown persons
डेराबस्सी। डेराबस्सी के गांव समगौली में अवैध खनन का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खनन विभाग की जांच में बड़े पैमाने पर मिट्टी और खनिज निकाले जाने का पता चला। माइनिंग इंस्पेक्टर पवनजीत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। 29 जुलाई को टीम ने निर्धारित स्थान पर निरीक्षण किया था। मौके पर तीन बड़े गड्ढे मिले, जिनसे बिना अनुमति खनन स्पष्ट था। घटनास्थल पर कोई व्यक्ति या मशीनरी नहीं मिली। पुलिस अब निगरानी कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध निकासी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed