फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teachers and students honored at the Guru Vandan Student Felicitation Ceremony

Mohali News: गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह में शिक्षक और विद्यार्थी सम्मानित

Thu, 29 Oct 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students honored at the Guru Vandan Student Felicitation Ceremony
20 स्कूलों के श्रेष्ठ शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। भारत विकास परिषद की मोहाली शाखाओं की ओर से फेज-3ए स्थित शहीद उद्यम सिंह भवन में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रोजी वैद मुख्य वक्ता और डीआर कंबोज विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन और वंदे मातरम से हुई। शाखा अध्यक्ष अशोक पवार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान गुरु-शिष्य संबंधों पर कविता प्रस्तुत की गई और शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विचार साझा किए।
विज्ञापन

डॉ. रोजी वैद ने कहा कि गुरु-शिष्य संबंध शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समारोह में 20 स्कूलों से चयनित श्रेष्ठ शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रशंसा पत्र तथा ‘भारत को जानो’ पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 लोग शामिल हुए। अंत में अशोक पवार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed