{"_id":"6a821c04b9d0a826cf0bd3ac","slug":"three-mobile-snatchers-arrested-in-mohali-with-the-help-of-passersby-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146000-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में मोबाइल झपटने वाले तीन आरोपी राहगीरों की मदद से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में मोबाइल झपटने वाले तीन आरोपी राहगीरों की मदद से काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सोहाना थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को एक्टिवा सवार तीन युवकों ने एक युवती से मोबाइल फोन झपट लिया। भागते समय उनकी एक्टिवा फिसल गई, जिससे वे गिर गए। पीछे आ रहे एक कार चालक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
हादसे के बाद राहगीरों ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। तीसरा आरोपी एक्टिवा लेकर फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद उसे भी पहचान कर काबू कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों सुजीत, आकाशदीप सिंह और मिलन को गिरफ्तार कर झपटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जांच अधिकारी अमर नाथ ने बताया कि युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।