फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two groups clashed in Derabassi

डेराबस्सी में भिड़े दो गुट: पहले गांव में खूनी झड़प, फिर अस्पताल में मचाई गुंडागर्दी.. वीडियो देख कांप जाएंगे

Sat, 12 Apr 2025 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 01:06 PM IST
सार

गांव मकंदपुर में माइनिंग को लेकर दो गुटों में शुक्रवार को बहस हो गई थी। एक गुट की ओर से कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के बेटे उदयवीर सिंह ढिल्लों गांव पहुंचे और अवैध माइनिंग चलने का आरोप लगाते एक पार्टी का समर्थन किया।

विज्ञापन
Two groups clashed in Derabassi
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

डेरा बस्सी के गांव मकंदपुर में बीती रात दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इसमें दोनों पार्टियों के छह से ज्यादा युवक जख्मी हो गए। पहले लड़ाई गांव में हुई, उसके बाद सिविल अस्पताल में भी दोनों पार्टियों ने जमकर तोड़फोड़ की। सिविल अस्पताल में मारपीट के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: कार की चपेट में आने से बचा बच्चा, पीछा करने पर चला दी गोली; जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर वारदात
विज्ञापन


वहीं हंगामे के बाद सिविल अस्पताल डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों की मांग है कि पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किया है।



जानकारी के अनुसार गांव मकंदपुर में माइनिंग को लेकर दो गुटों में शुक्रवार को बहस हो गई थी। एक गुट की ओर से कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के बेटे उदयवीर सिंह ढिल्लों गांव पहुंचे और अवैध माइनिंग चलने का आरोप लगाते एक पार्टी का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद दोनों गुटों में झगड़ा हुआ जिस दौरान चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, तो वहां भी दूसरी पार्टी के लोगों ने आकर हमला कर दिया। अस्पताल में पड़े सामान के साथ एक दूसरे पर जमकर वार किया गया। इसमें 6 लोग जख्मी हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed