सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One Accused of Gurdaspur Murders killed gurdaspur police encounter CIA staff

गुरदासपुर हत्याकांड का आरोपी ढेर: मुठभेड़ में मारा गया ASI-होमगार्ड का हत्यारा, ISI के इशारे पर किए गए कत्ल

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

22 फरवरी की रात को हमलावरों ने आधियां स्थित चौकी में तैनात होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह इलाका बॉर्डर से कुछ दूरी पर है।

One Accused of Gurdaspur Murders killed gurdaspur police encounter CIA staff
मुठभेड़ में घायल हुए सीआईए स्टाफ इंचार्ज गुरमीत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड जवान की हत्या के एक आरोपी को गुरदासपुर पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मृतक आधियां गांव का ही रणजीत सिंह है। आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह को गोली लगी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 
Trending Videos


गुरदासपुर के गांव आधियां पुलिस चौकी में 22 फरवरी को होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

वहीं मामले में डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर ये कत्ल किए गए हैं। आरोपी गांव के ही होने के कारण रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। डीआईजी ने कहा कि पैसों के लिए दोनों पुलिस कर्मचारियों का कत्ल किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस फायरिंग में आरोपी रणजीत सिंह ढेर हो गया। पुलिस ने पहले ही एक आरोपी दिलावर सिंह निवासी गांव अलीनंगल को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी गांव आधियां की तलाश की जा रही है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में हुई।

फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जख्मी

पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले अलीनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के दौरान ही आधियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी। पुलिस आरोपी रणजीत सिंह को पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

 वहीं रणजीत सिंह की ओर से की गई फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह भी जख्मी हो गए, उन्हें भी गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed