{"_id":"699ea3eb60484492ec0df708","slug":"firing-before-cm-bhagwant-mann-jalandhar-visit-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: सीएम मान के दौरे से पहले फायरिंग, भाई को बचाने पहुंचे युवक को अस्पताल के बाहर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: सीएम मान के दौरे से पहले फायरिंग, भाई को बचाने पहुंचे युवक को अस्पताल के बाहर मारी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार
थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घायल सौरव फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
जालंधर में फायरिंग
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के कालियां कॉलोनी स्थित बल अस्पताल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में शिव नगर निवासी सौरव सिंह के पेट में गोली लगी है। फायरिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से ठीक पहले हुई। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Trending Videos
सौरव के छोटे भाई बोवी ने बताया कि वे टूर एंड ट्रैवल का काम करते हैं और उनका दफ्तर बल अस्पताल के पास है। बीती रात वे एक परिचित का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उनके एक साथी को पास के पेट्रोल पंप से पानी लाने भेजा गया, जहां पहले से मौजूद बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागते हुए साथी अस्पताल के पास पहुंचा तो बोवी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बड़े भाई सौरव सिंह मौके पर पहुंचे। जैसे ही सौरव ने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया, हमलावरों ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली सौरव के पेट में लगी और वह गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घायल सौरव फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।