सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A child died after drowning in a deep pit filled with water in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर पांच साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर जिले के खखरा बुजुर्ग गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेलते समय पांच साल का मासूम पानी भरे गड्ढे में गिरा गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

A child died after drowning in a deep pit filled with water in Shahjahanpur
अरमान का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के खखरा बुजुर्ग गांव में मंगलवार को दोपहर गंदे पानी के निकास के लिए खोदे गए गड्ढे में सोहराब खां के पांच वर्षीय बेटे अरमान की गिरकर डूबने से मौत हो गई। अरमान के पिता ने गांव के ही कुछ युवकों पर गड्ढा खोदने का आरोप लगाया, लेकिन थाने में कोई तहरीर नहीं दी।     
Trending Videos

 
सोहराब खां ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में गंदे पानी का निकास नहीं होने के कारण पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके दरवाजे के सामने जेसीबी से करीब 15 फुट गहरा गड्ढा खोदवा दिया। उसी गड्ढे में मोहल्ले के पानी का निकास बना दिया गया। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेल रहा अरमान गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार व गांव के लोगों ने उसे जब तक गड्ढे से बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। सोहराब खां ने पड़ोस के लोगों पर गड्ढा खोदने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन तहरीर नहीं दी। अरमान दो भाइयों में बड़ा और सभी का लाड़ला था। उसकी मौत से मां अमीर जहां, बाबा अलाउद्दीन, दादी हाजरा बेगम रो-रोकर बेहाल हो गया। 
 
गांव के कुछ लोगों ने ही नहीं होने दिया था नाली निर्माण 
खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्रा ने बताया कि गांव में नाली निकालने के लिए कुछ लोगों की जमीनें आड़े आ रहीं हैं। गांव के ही कुछ लोगों ने नाली का निर्माण नहीं होने दिया। वहां ग्राम पंचायत के बजाय गांव के ही कुछ लोगों ने जेसीबी बुलाकर अपने व्यय से गड्ढा खोदवा दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया बच्चे की डूबने से मौत की सूचना मिली है। परिवार के लोग यदि कोई तहरीर देंगे, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed