सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waterlogging on the main road in Pritampur, villagers upset

Shahjahanpur News: प्रीतमपुर में मुख्यमार्ग पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the main road in Pritampur, villagers upset
प्रीतमपुर गांव में मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद 
विज्ञापन
चांदपुर। ग्राम पंचायत धनसिंहपुर के राजस्व गांव प्रीतमपुर के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या का निदान नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। इसी मार्ग पर होलिका स्थल भी है, लेकिन रास्ते पर पानी भरा होने से इस बार होली पर वहां आखत डालने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में भी कठिनाई होनी तय है।
Trending Videos

प्रीतमपुर की नालियों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी मुख्य मार्ग पर भरा रहता है। कई वर्ष से जलभराव से सड़क पर गहरे गड्ढे तालाब में तब्दील हो गए हैं। बरसात में स्थिति और बदतर हो जाती है। स्कूल के बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सड़क पर भरे गंदे पानी से होकर गुजरने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बाइक सवार कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। बुजुर्ग कुंवरा देवी के अनुसार पानी भरा होने से मार्ग के किनारे के मकानों की नींव कमजाेर हो रही हैं और दुर्गंध से परेशानी हो रही है। अभिषेक यादव ने कहा कि लंबे समय से जलभराव के कारण सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रही। गांव के सत्यपाल का कहना है कि नालियों का निकास तालाब में कर देने से समस्या का समाधान हो सकता है।
धनसिंहपुर के ग्राम प्रधान स्वामी दयाल ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में कई गाटा नंबरों की पैमाइश कराने जलभराव की समस्या के निदान को नाला बनवाने की मांग की गई थी, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
खुटार के खंड विकास अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि प्रीतमपुर में जलभराव की समस्या संज्ञान में आने पर राजस्व टीम को मौके पर भेजकर स्थलीय जांच करा ली गई है। जांच रिपोर्ट रिपोर्ट मिलते के बाद समस्या के समाधान को जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed