{"_id":"699e04c73b42b1418003c6d2","slug":"e-rickshaws-will-be-stopped-from-operating-on-the-clock-tower-route-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-166529-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घंटाघर मार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घंटाघर मार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन होगा बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में हुई। व्यापारियों ने घंटाघर मार्ग पर अधिक ई-रिक्शा चलने की समस्या रखी। इस पर डीएम ने कहा कि घंटाघर मार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जाएगा।
डीएम ने व्यापारियों को जानकारी दी कि अक्तूबर से नवंबर माह तक सड़क, पानी, सीवर आदि की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। उन्होंने औद्योगिक स्थान रोजा में जल निकासी समस्या का अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ददरौल के ग्राम जमौर गौटिया में टूटी सड़क को एक माह में कार्य पूरा करने के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया कि जनपद में जनवरी 2026 में जनवरी 2025 की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत और मृत्यु की संख्या में 2.77 की वृद्धि हुई है। डीएम ने इस पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वालों का चेकिंग अभियान चलाकर चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित अटसलिया फाटक का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए। नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि शहर में अतिक्रमण न होने पाए।
Trending Videos