{"_id":"699e7d592bca817ccd08b2a3","slug":"firing-on-migrant-laborers-in-moga-porter-from-chandigarh-mandi-turned-out-arms-supplier-arrested-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग: चंडीगढ़ मंडी का पल्लेदार अमन शर्मा निकला हथियार सप्लायर, जम्मू से काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग: चंडीगढ़ मंडी का पल्लेदार अमन शर्मा निकला हथियार सप्लायर, जम्मू से काबू
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार
मोगा में 10 फरवरी को जीरा रोड पर प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में शामिल तीन शूटरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपी अमन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
मोगा में प्रवासी मजदूरों पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सेक्टर-26 अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाला अमन शर्मा (27) इस साजिश में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी निकला।
पंजाब पुलिस ने उसे जम्मू-कश्मीर से उसके रिश्तेदार शुभम शर्मा के साथ गिरफ्तार किया है। जम्मू के रहने वाले आरोपी का क्रिमिनल बैक ग्राउंड अभी सामने नहीं आया है।
पुलिस इस आईडी की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति कहां छिपा है और उसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। डीआईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय ने बताया कि अमन और शुभम बैकअप शूटर की भूमिका में थे। यदि मुख्य शूटर वारदात को अंजाम नहीं देते तो ये दोनों घटना को अंजाम देने के लिए तैयार थे। नीलांबरी ने खुद अमन शर्मा से पूछताछ की है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि हथियार सप्लाई करने में चंडीगढ़ में उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे।
Trending Videos
पंजाब पुलिस ने उसे जम्मू-कश्मीर से उसके रिश्तेदार शुभम शर्मा के साथ गिरफ्तार किया है। जम्मू के रहने वाले आरोपी का क्रिमिनल बैक ग्राउंड अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य मजदूर की तरह रहता था आरोपी
जांच में सामने आया है कि अमन शर्मा लंबे समय से मंडी में पल्लेदारी कर रहा था और पुलिस से बचने के लिए सामान्य मजदूर की तरह रह रहा था। बड़ा सवाल है कि हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी खुलेआम मंडी में काम करता रहा और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूरे मामले में अब तक तीनों शूटरों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से दो हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल, एक कारतूस और चार खाली खोल बरामद किए गए हैं।लक्खा बुट्टर के संपर्क में था अमन
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अमन शर्मा और शुभम शर्मा मुख्य शूटरों के लिए हथियार मुहैया करवा रहे थे। दोनों कथित तौर पर लक्खा बुट्टर नाम से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति के संपर्क में थे।पुलिस इस आईडी की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति कहां छिपा है और उसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। डीआईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय ने बताया कि अमन और शुभम बैकअप शूटर की भूमिका में थे। यदि मुख्य शूटर वारदात को अंजाम नहीं देते तो ये दोनों घटना को अंजाम देने के लिए तैयार थे। नीलांबरी ने खुद अमन शर्मा से पूछताछ की है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि हथियार सप्लाई करने में चंडीगढ़ में उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे।