सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three girl students were molested in school report filed against teacher

Lakhimpur Kheri: स्कूल में तीन छात्राओं से छेड़खानी, शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी जिले में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने स्कूल में तीन छात्राओं से छेड़खानी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Three girl students were molested in school report filed against teacher
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के चंदन चौकी क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक पर तीन छात्राओं से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
Trending Videos


छात्राओं के अभिभावकों ने थाना चंदन चौकी में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि शिक्षक सुनील कुमार सिंह छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करता है। आरोप है कि वह छात्राओं को गलत तरीके से छूता और आपत्तिजनक हरकतें करता था। अभिभावकों का कहना है कि जब छात्राओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो शिक्षक ने उन्हें पीटा। स्कूल की कुल नौ छात्राएं पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज 
पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन छात्राओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मूल रूप से गाजियाबाद निवासी आरोपी शिक्षक सुनील कुमार सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं कक्षा छह, सात और आठ में पढ़ती हैं।

विभाग भी करेगा कार्रवाई
बीईओ पलियाकलां रमन सिंह ने कहा कि छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला संज्ञान में आया है। बुधवार को स्कूल जाकर जांच की जाएगी। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराकर शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि विद्यालय में करीब डेढ़ सौ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। आरोपी करीब दो साल पहले म्युचुअल ट्रांसफर के माध्यम से धौरहरा क्षेत्र से यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed