{"_id":"699e6f37fec6a972480fdbae","slug":"body-of-young-man-drug-addict-was-found-in-ruins-along-a-highway-in-ambala-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: हाईवे किनारे खंडहर में मिला युवक का शव, नशे का था आदी; तीन बहनों का था इकलौता भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: हाईवे किनारे खंडहर में मिला युवक का शव, नशे का था आदी; तीन बहनों का था इकलौता भाई
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रिंस अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की इस तरह मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे स्थित यह खंडहर नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।
मकान में मिली युवक की लाश
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर के पास एक खंडहर मकान में बुधवार को 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नशे की लत का शिकार था। सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
Trending Videos
6 महीने पहले मां ने किया था घर से बेदखल
मृतक की मां कमलेश देवी ने बिलखते हुए बताया कि प्रिंस नशे की दलदल में इस कदर धंस चुका था कि घर के हालात बिगड़ने लगे थे। बार-बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं सुधरा तो करीब छह माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। तब से वह बाहर ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का इकलौता चिराग था प्रिंस
प्रिंस अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की इस तरह मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे स्थित यह खंडहर नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।