सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kidnapping Attempt in Munger Foiled Grandmother Saves Two Children, Suspects Flee After Spraying Chemical

Bihar News: मुंगेर में ‘बच्चा चोरी’ की साजिश नाकाम, दादी बनी ढाल, केमिकल छिड़क फरार हुईं संदिग्ध युवतियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड में देर रात बच्चा चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। बरामदे में सो रहे दो बच्चों को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन दादी की सतर्कता से घटना टल गई। आरोप है कि संदिग्ध युवतियां भागते समय बुजुर्ग महिला पर केमिकल छिड़ककर फरार हो गईं।

Kidnapping Attempt in Munger Foiled Grandmother Saves Two Children, Suspects Flee After Spraying Chemical
पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। असरगंज प्रखंड के चोर गांव पंचायत अंतर्गत बिंद टोला में घर के बरामदे में सो रहे दो मासूम बच्चों को उठाने की कोशिश की गई। दादी की सतर्कता से बच्चों की जान बच गई, लेकिन केमिकल छिड़ककर फरार हुईं संदिग्ध युवतियों ने इलाके में दहशत फैला दी है।

Trending Videos


आहट से खुली नींद और बच गए मासूम
जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय सीमा देवी अपने छह वर्षीय पोते रितेश कुमार और दस वर्षीय पोती रागिनी के साथ मच्छरदानी लगाकर बरामदे में सो रही थीं। देर रात दो अज्ञात युवतियां दबे पांव वहां पहुंचीं और मच्छरदानी हटाकर बच्चों को खींचने लगीं। आहट से सीमा देवी की नींद खुल गई तो उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियों ने महिला पर छिड़का केमिकल
शोर सुनते ही दोनों युवतियां घबरा गईं। आरोप है कि भागने के दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला पर किसी अज्ञात केमिकल का छिड़काव कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गईं। केमिकल के असर से सीमा देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें अचेत अवस्था में पाया। तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज में भर्ती कराया, जहां करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया।

ये भी पढ़ें: 22 साल बाद केंद्रीय विद्यालय के लिए हुआ भूमि पूजन, 52 करोड़ की लागत से बनकर होगा तैयार

मामले की जांच शुरू
होश में आने के बाद सीमा देवी ने पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाहें फैल रही थीं, जिससे लोग पहले से ही भयभीत थे। इस घटना ने आशंकाओं को और बढ़ा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed