सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News vaishali sonpur hospital denies delivery falsely callswoman hiv positive sonpur news

Bihar News: अस्पताल में फर्श पर कराहती रही महिला, डॉक्टरों ने HIV पॉजिटिव बताकर डिलीवरी से किया इनकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वैशाली जिले के अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव पीड़ा से कराहती एक गर्भवती महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्रसव कराने से इनकार कर दिया।   

Bihar News vaishali sonpur hospital denies delivery falsely callswoman hiv positive sonpur news
शिशु(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के सोनपुर में प्रसव पीड़ा से कराहती एक स्वस्थ गर्भवती महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताकर प्रसव कराने से इनकार किए जाने पर सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

Trending Videos


प्रसव कराने से डॉक्टरों ने किया इनकार
ताया गया है कि नयागांव थाना क्षेत्र की यह गर्भवती महिला पहले भी कई बार जांच के लिए अस्पताल आ चुकी थी। जब प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को उसके स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तो जांच के बाद उसे एचआईवी पॉजिटिव बताया गया और प्रसव कराने से इनकार कर दिया गया। महिला दर्द से कराहती रही और स्वजन स्वास्थ्यकर्मियों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन अस्पताल का कोई भी कर्मचारी उसके पास आने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की महिलाओं ने कराया प्रसव
स्थिति बेकाबू होने पर वहां मौजूद आशा, ममता और परिवार की महिलाओं ने महिला को अस्पताल के भीतर ले जाकर उसकी देखभाल की। इसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

एचआईवी पॉजिटिव नहीं थी महिला
बाद में अस्पताल के तकनीशियन की जांच रिपोर्ट पर भरोसा न होने के कारण महिला की निजी लैब में जांच कराई गई, जिसमें महिला को एचआईवी पॉजिटिव नहीं पाया गया। महिला पहले से ही दो बच्चों की मां है। उसका पति बाहर काम करता है और परिवार अत्यंत गरीब है। आर्थिक तंगी के कारण महिला किसी निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा सकती थी और उसने प्रसव के लिए अनुमंडलीय अस्पताल को सुरक्षित माना।


ये भी पढ़ें: मस्जिद के सामने युवकों ने लगाए आपत्तिजनक नारे, दो पक्षों के बीच बढ़ा तनाव, डीएम और SSP ने मामला संभाला

क्या बोलीं चिकित्सा पदाधिकारी?

वहींं, इस मामले पर अनुमंडलीय चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि उन्होंने संबंधित कर्मियों को डांट-फटकार लगाई है। महिला के साथ ऐसा होना उचित नहीं था, जबकि वह एचआईवी पॉजिटिव नहीं थी। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने अस्पताल में सुरक्षित यूनिफॉर्म और अलग व्यवस्थित कमरे की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed