सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths from Rajasthan extorted five lakh rupees in name of marriage Bihar brides absconded after rituals

Bihar News: राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठे, फेरों के बाद दुल्हनें फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: गोपालगंज में राजस्थान के दो युवकों को शादी के झांसे में फंसाकर पांच लाख रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ितों ने बताया कि एक दलाल ने शादी के खर्च के नाम पर पैसे ऐंठे। शादी संपन्न होने के तुरंत बाद दुल्हनें फरार हो गईं।

Two youths from Rajasthan extorted five lakh rupees in name of marriage Bihar brides absconded after rituals
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज में शादी के बहाने ठगी का नया मामला सामने आया है। राजस्थान के दो युवकों से कथित रूप से शादी कराने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये वसूल लिए गए। शादी के तुरंत बाद दोनों युवक और उनके परिवार के साथ मारपीट हुई, और दुल्हनें बदमाशों के साथ फरार हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Trending Videos


दलाल का जाल
जानकारी के मुताबिक, जयपुर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस शादी के इच्छुक थे। आरोप है कि उनके घर के पास रहने वाले एक दलाल ने उन्हें बिहार में शादी कराने का झांसा दिया। दलाल ने दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपये नकद लिए। इसके अलावा शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपये और वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरेज हाल में रचा खेल
सोमवार की सुबह दोनों युवक अपने परिवार के साथ बस से गोपालगंज पहुंचे। बंजारी मोड़ से दलाल के एक सहयोगी ने उन्हें जादोपुर रोड स्थित मैरेज हाल में ले जाया। वहां पहले से मौजूद चार-पांच लोग युवकों का स्वागत कर रहे थे। भोजन के बाद दो युवतियों को बुलाया गया, जिन्होंने शादी के लिए सहमति जताई। पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई और वर-वधू ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

बस स्टैंड पर हुआ घटनाक्रम
शादी के बाद दोनों युवक अपनी-अपनी दुल्हन के साथ ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हुए। आरोप है कि बंजारी मोड़ के पास दो अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने ऑटो रोक लिया। दूल्हों के साथ मारपीट की गई और उनके सामान को छीन लिया गया। इसी दौरान दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं।

ये भी पढ़ें:  अस्पताल में फर्श पर कराहती रही महिला, डॉक्टरों ने HIV पॉजिटिव बताकर डिलीवरी से किया इनकार

 जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पीड़ित युवक नगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से लुटेरी दुल्हन और मैरेज हाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मामले की गहन जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed