{"_id":"699e7b18b42c123a0902abee","slug":"minister-lakhiendra-roshan-has-reprimanded-the-dmch-superintendent-taking-action-health-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3989939-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ‘डॉक्टर हैं या डाकू’, घायल का गलत इलाज करने पर भड़के बिहार के SC\/ST मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ‘डॉक्टर हैं या डाकू’, घायल का गलत इलाज करने पर भड़के बिहार के SC/ST मंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: बिहार के SC/ST मंत्री लखींद्र पासवान ने कुशेश्वरस्थान हिंसा में घायल मरीज के गलत इलाज के मामले पर DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने कहा, “इलाज करने वाले डॉक्टर हैं या डाकू?” और मरीज का हाल जानने DMCH का दौरा किया।
DMCH अधीक्षक को फटकार लगाते SC/ST मंत्री
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखींद्र पासवान ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने कुशेश्वरस्थान के हरिनगर में हिंसा में घायल एक युवक के गलत इलाज की शिकायत पर मरीज का हाल जानने DMCH का दौरा किया।
Trending Videos
इलाज करने वाले डॉक्टर पर भड़के
मंत्री ने अधीक्षक को देखते हुए कहा कि इलाज करने वाले डॉक्टर 'डॉक्टर हैं या डाकू?'। उन्होंने कहा कि इस मामले को अधीक्षक अपने संज्ञान में लें। इलाज करने वाले डॉक्टर रामाशीष यादव हों या कोई और डॉक्टर, किसी का भी जात नहीं होता, वह भगवान का रूप होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने अधीक्षक से पूछे तीखे सवाल
मंत्री ने आगे कहा कि जब मरीज के हाथ में स्टील लगा हुआ है और वह ऊपर से ही दिखाई दे रहा है, तो अगर फिर से स्टील लगाना है या स्टीच देना है, तो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कीजिए। अधीक्षक साहब, इस अवस्था में आप मरीज को कैसे डिस्चार्ज कर रहे हैं? मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस मरीज का इलाज DMCH में ही होगा और जब तक मरीज पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक उसे डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: घर से बुलाकर किशोर की गोली मारकर हत्या, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
मरीज का कंधा भी टूटा
उन्होंने यह भी बताया कि मरीज का कंधा भी टूटा है और इतने दिनों बाद भी उसका इलाज नहीं हुआ है, फिर भी आप लोग उसे डिस्चार्ज कर रहे हैं। मंत्री ने अधीक्षक से कहा कि जिस चीज की व्यवस्था आपलोग से नहीं हो रही है, वह उन्हें बताएं, मंत्री व्यवस्था कर देंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन