सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A bomb threat was received during the Chief Minister's program at the school on Republic Day.

Patiala News: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बीच बम धमाक की धमकी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
A bomb threat was received during the Chief Minister's program at the school on Republic Day.
विज्ञापन
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के तीन स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिली जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धमकी ईमेल में 26 जनवरी को भगवंत मान के कार्यक्रम और स्कूलों में बम धमाके की चेतावनी दी गई। ईमेल में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो जोड़ी गई थी और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी दिखाया गया। ईमेल, जो लोरेंसक्रिस्टी7 जीमेल आईडी से भेजा गया, में लिखा था- बंम धमाका @2:11 बजे स्कूलां विच, अपने बच्चे बचाओ, 26 जनवरी होशियारपुर मान दे प्रोग्राम विच होवेगा धमाका। धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूलों ने पुलिस को सूचना दी। टांडा थाना और डीएसपी ने स्कूलों का दौरा किया और एंटी-सेबोटाज टीमों को जांच के लिए तैनात किया। पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed