सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A case has been registered against the owner of Mahak Enterprises in a GST evasion case.

Patiala News: जीएसटी चोरी के मामले में महक इंटरप्राइजेज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the owner of Mahak Enterprises in a GST evasion case.
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। राज्य जीएसटी विभाग ने महक इंटरप्राइजेज के मालिक के खिलाफ जीएसटी चोरी का मामला दर्ज किया है और फर्म का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। विभाग के अनुसार, फर्म ने बिना किसी खरीद के 26.12 करोड़ रुपये के ई-वे बिल जारी किए, जिन पर लगभग 4.70 करोड़ रुपये का कर बनता है। सहायक आयुक्त जीतपाल कौर ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन के समय फर्म ने जाली किरायानामा अपलोड किया था। यह सभी गतिविधियां रूल 14ए का उल्लंघन करती हैं। विभाग ने बताया कि कुछ साइबर कैफे संचालक आम लोगों को इस नियम का दुरुपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और गलत तरीके से जीएसटी नंबर दिलाने में मदद कर रहे हैं।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2025–26 में फतेहगढ़ साहिब में स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा टैक्स चोरी के मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। रूल 14-ए के तहत छोटे व्यापारियों को ऑटो-अप्रूवल प्रक्रिया के माध्यम से जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है, ताकि वे तुरंत व्यवसाय शुरू कर सकें। यह योजना 1 नवंबर 2025 से लागू है और इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करना और प्रक्रिया को सरल बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed