{"_id":"69cb15706cbf50b68401af67","slug":"cm-mann-states-we-will-not-give-punjab-share-of-water-to-haryana-25-share-secured-in-bhakra-canal-in-punjab-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीएम मान बोले-हरियाणा को पंजाब के हिस्से का नहीं देंगे पानी, भाखड़ा नहर में 25 फीसदी हिस्सा किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीएम मान बोले-हरियाणा को पंजाब के हिस्से का नहीं देंगे पानी, भाखड़ा नहर में 25 फीसदी हिस्सा किया हासिल
Tue, 31 Mar 2026 06:01 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क,पटियाला
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:01 AM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर भाखड़ा नहर के पानी में पंजाब का वह 25 फीसदी हिस्सा वापस हासिल किया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर भाखड़ा नहर के पानी में पंजाब का वह 25 फीसदी हिस्सा वापस हासिल किया है, जो पिछली सरकारों के समय हरियाणा को दिया जा रहा था। पटियाला में रैली को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अब यह पानी पंजाब के किसानों के हक में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद को जल का रक्षक होने का दावा करते हैं, उन्होंने कभी जल संरक्षण पर ध्यान ही नहीं दिया जबकि उनकी सरकार पानी की हर बूंद बचाने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सबसे दूरदराज के हिस्सों तक पानी पहुंचाने के लिए 18,349 नहरों को ठीक किया गया है जिनकी लंबाई 6900 किमी है।
विज्ञापन