{"_id":"6960b46e81efeca7500d99f0","slug":"aap-stages-protest-in-nabha-against-scrapping-of-mnrega-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: मनरेगा खत्म करने के विरोध में नाभा में आप का प्रदर्शन, फूंका पीएम मोदी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: मनरेगा खत्म करने के विरोध में नाभा में आप का प्रदर्शन, फूंका पीएम मोदी का पुतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि केंद्र अगर चाहे तो मनरेगा का नाम बदल सकती है, लेकिन इसकी नीति और मंशा में पूर्ण बदलाव अस्वीकार्य है।
नाभा में आप का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने नाभा के पटियाला गेट पर केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया।
इस मौके पर आरोप लगाया कि केंद्र ने मनरेगा में मजदूर विरोधी बदलाव किए हैं। आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि केंद्र अगर चाहे तो मनरेगा का नाम बदल सकती है, लेकिन इसकी नीति और मंशा में पूर्ण बदलाव अस्वीकार्य है। कहा कि स्कीम में बदलाव का मकसद गरीबों को कुचलना, उनकी रोजी-रोटी का गला घोंटना और उन्हें और गरीबी में धकेलना है।
देव मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और मनरेगा के हक में एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मांग की है कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए और ये गरीब विरोधी बदलाव वापस लिए जाएं। आप एससी विंग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि पहले किसानों पर तीन काले कृषि कानून थोपे गए थे।
Trending Videos